खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) टांडा/जेएम अंबेडकरनगर द्वारा फौजदारी वाद संख्या 261/20, अपराध संख्या 02/20 धारा 379 व 427 भादवि तथा भरण-पोषण वाद संख्या 350/2019 व वाद संख्या 115/25 धारा 128 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कटका पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी व संपत्ति नुकसान के मामले में वांछित आरोपी अनिरुद्ध उर्फ आलोक पुत्र दयाराम निवासी ग्राम दुल्हुपुर बिलारी, थाना कटका को गिरफ्तार किया। इस मामले में उसकी अगली पेशी 1 अप्रैल 2026 को निर्धारित है। वहीं भरण-पोषण से जुड़े प्रकरण में वांछित रामप्रताप यादव पुत्र रामनिहोर निवासी ग्राम चितईपट्टी दुल्हुपुर, थाना कटका को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सीताराम, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण यादव और हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में संपत्ति रजिस्ट्री का नया नियम: अब एक घंटे के स्लॉट में ही करानी होगी रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से लागू ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार