खबर की तहतक ✍️ सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के चर्चित संतराम अग्रहरि हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह पटेल और उसके भाई प्रदीप पटेल पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक वे पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार यह निर्णय सीजेएम न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद लिया गया है। अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने तीन मार्च को दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाकर अब 50-50 हजार कर दिया गया है। बताया जाता है कि आठ अक्टूबर 2024 को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोशैसिंहपुर बाजार में व्यापारी संतराम अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में अर्जुन सिंह पटेल को मुख्य साजिशकर्ता और उसके भाई प्रदीप पटेल को सह-आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपी मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के निवासी हैं और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। साथ ही न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद धारा 82/83 के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने न तो आत्मसमर्पण किया है और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation डीजे पर गाने को लेकर बारात में हुआ विवाद, असलहा नहीं बल्कि लाइटर निकला – पुलिस ने किया वायरल वीडियो का खंडन जन्म प्रमाण पत्र व आधार के बिना भी मिलेगा स्कूल में प्रवेश: मुख्य सचिव एसपी गोयल