खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय हैबत में 10/11 मार्च 2026 की रात एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरात और बारात पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग डीजे पर नाच रहे थे और अपने-अपने पसंद का गाना बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। मामले में वादी हरिकांत निषाद पुत्र गोविंद निषाद निवासी ग्राम सराय हैबत, थाना आलापुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 55/26 धारा 115(2), 118(1), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी दौरान सोशल मीडिया और कुछ क्षेत्रीय पत्रकारों द्वारा एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें एक युवक कथित तौर पर असलहा लेकर डांस करता दिखाई दे रहा था। इस खबर के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की। जांच में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक सुशील पुत्र अमर गौड़ निवासी दुर्गुपुर, थाना जहागीरगंज को चिन्हित कर उससे बरामद वस्तु की जांच की। पूछताछ और जांच में पता चला कि वह असलहा नहीं बल्कि पिस्टल के आकार का एक लाइटर था, जिसे युवक ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से शौकिया तौर पर मंगाया था। युवक बारात में उसी लाइटर से सिगरेट जलाने और दिखाने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल तीन लोगों—अभय पुत्र पप्पू गौड़, सुशील पुत्र अमर गौड़ और खुशदिल पुत्र लक्ष्मण गौड़ निवासीगण दुर्गुपुर थाना जहागीरगंज—का चालान धारा 170/135/126 बीएनएस के तहत कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में असलहा होने की बात भ्रामक है और जांच में वह पिस्टल के आकार का लाइटर पाया गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जनपद में एलपीजी की होम डिलीवरी व्यवस्था सख्ती से होगी लागू, अफवाहों पर ध्यान न दें – डीएम अनुपम शुक्ला संतराम अग्रहरि हत्याकांड: फरार दो सगे भाइयों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित