खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में गुरुवार को एक 85 वर्षीय वृद्ध का शव ट्यूबवेल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पृथ्वीपुर निवासी बाहू पुत्र विदेशी (उम्र लगभग 85 वर्ष) का शव उनके ही ट्यूबवेल में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना हंसवर पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation फर्जी बॉन्ड पेपर से लाखों के गबन में बैंक अधिकारी गिरफ्तार जनपद में एलपीजी की होम डिलीवरी व्यवस्था सख्ती से होगी लागू, अफवाहों पर ध्यान न दें – डीएम अनुपम शुक्ला