खबर की तहतक ✍️ अंबेडकर नगर। जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसखारी पुलिस ने महिला से संबंधित गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 में धारा 323, 506, 313, 376 व 420 भादवि के तहत वांछित अभियुक्त मो0 सलमान उर्फ चाँद पुत्र मो0 हारुन राईन, निवासी 376 बाजार मोहल्ला दरगाह रोड, सोरांव थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बसखारी की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने बुधवार 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:10 बजे चुंगी दरगाह के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुशीला, कांस्टेबल अमित चौरसिया, सौरभ यादव तथा महिला कांस्टेबल चंदा शामिल रहीं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति जनपद पुलिस पूरी तरह गंभीर है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मधुमक्खियों के हमले से मेला बना मातम: दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत, दो घायल फर्जी बॉन्ड पेपर से लाखों के गबन में बैंक अधिकारी गिरफ्तार