खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जीवत नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में दर्शन करने आए एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के कुठमा राजापुर गांव निवासी 55 वर्षीय संतराम अपनी पत्नी यशोदा के साथ औघड़ बाबा स्थान पर दर्शन करने पहुंचे थे। मंगलवार को यहां लगने वाले साप्ताहिक मेले के कारण मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड निकल आया और संतराम पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में जीवत निवासी बसंत लाल तथा गोलपुर निवासी रामविलास भी घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया जाता है कि मृतक संतराम के दोनों बेटे हरियाणा के पानीपत में रहते हैं, जबकि वह गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भाभी से अवैध संबंध बनाने का दबाव, इनकार पर देवर ने फेंका तेजाब; देवरानी और दो मासूम बेटियां झुलसी दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार