खबर की तह तक अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की तह तक वेब पोर्टल को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार थाना सम्मनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 288/25, धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के मामले में अभियुक्त राजबली (40), सीताराम (45), गुलाब (27) एवं सुभाष (24), सभी निवासी ग्राम अस्ताबाद, थाना सम्मनपुर, को दिनांक 20 दिसंबर 2025 को प्रातः लगभग 6:30 बजे पचहत्तर बाग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को ग्राम अस्ताबाद में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान वादी कन्हैयालाल पुत्र झिगुरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई शैलेश कुमार पर विपक्षीगणों ने धारदार हथियार हसिया व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। आपराधिक इतिहास भी आया सामने पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त सीताराम एवं गुलाब के खिलाफ पूर्व में भी थाना सम्मनपुर में मु0अ0सं0 187/23 धारा 323/504/506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय भेजे गए अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खबर की तह तक वेब पोर्टल जनपद की हर बड़ी और महत्वपूर्ण खबर को प्रमाणिकता व विधिसंगत तरीके से पाठकों तक पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शीतलहर के बीच डीएम का रात्रि निरीक्षण, रोडवेज व रैन बसेरों का लिया जायजा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल गोवध की बड़ी साजिश नाकाम: कटका पुलिस ने 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पिकअप वाहन व गोवंश बरामद