खबर की तहतक वेब पोर्टल आजमगढ़ UP। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार देर रात जनपद के प्रमुख स्थलों का औचक निरीक्षण किया। खबर की तहतक वेब पोर्टल के अनुसार डीएम ने रोडवेज परिसर में यात्रियों के ठहराव, अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रोडवेज परिसर में अलाव ताप रहे बुजुर्गों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त अलाव, कंबल और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सिविल लाइन रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान निराश्रितों, बुजुर्गों और यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों का पंजीकरण आधार के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस सक्रियता से ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। खबर की तहतक वेब पोर्टल प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए जनहित से जुड़ी ऐसी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रेडिएंट एकेडमी का वार्षिकोत्सव “आकृति 2025” धूमधाम से संपन्न अम्बेडकरनगर हत्या कांड का खुलासा: सम्मनपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद ।