जलालपुर, अम्बेडकर नगर। रेडिएंट एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव “आकृति 2025” उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक विविधता के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम देव, विशिष्ट अतिथि उप-जिलाधिकारी राहुल गुप्ता तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एनसीसी यूनिट द्वारा बैंड पार्टी के साथ अतिथियों के भव्य स्वागत से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने विद्यालय में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता की सराहना की। इसके बाद मंचीय कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। उद्घाटन आरती एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। नन्हे विद्यार्थियों ने “हैप्पी किड्स डांस” और “पपेट डांस” जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने “बॉलीवुड मैशअप”, डांस ड्रामा – “हमारी शान तिरंगा” और कथक के माध्यम से अपनी सशक्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कव्वाली (माटी के पुतले), रास-गरबा, हरियाणवी लोक नृत्य तथा साउथ इंडियन मैशअप जैसी प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक एकता और विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समापन “बॉलीवुड धमाका” प्रस्तुति के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय के प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से 7:15 बजे तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव “आकृति 2025” ने विद्यालय की सांस्कृतिक सजीवता और विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को उजागर करते हुए पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का संचार किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते जनपद के सभी विद्यालयों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश शीतलहर के बीच डीएम का रात्रि निरीक्षण, रोडवेज व रैन बसेरों का लिया जायजा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल