शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते जनपद के सभी विद्यालयों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक वेब पोर्टल जनपद अम्बेडकरनगर में लगातार बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार अब जनपद के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतलहर और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं। 👉 जनहित से जुड़ी हर बड़ी और विश्वसनीय खबर पढ़ते रहिए — खबर की तहतक वेब पोर्टल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शुकुलबाजार में खड़े ऑटो-रिक्शा में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने बताया पूरा मामला रेडिएंट एकेडमी का वार्षिकोत्सव “आकृति 2025” धूमधाम से संपन्न