खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले दो मेधावी छात्रों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में दोनों प्रतिभाशाली छात्रों से संवाद किया और उनकी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्रों की मेहनत, लगन और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्र अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से उनकी तैयारी, संघर्ष और अनुभवों के बारे में भी चर्चा की तथा उन्हें आगे भी देश सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। जिला प्रशासन की ओर से दोनों सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा गया कि उनकी उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है और भविष्य में भी वे इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पिता के कातिल बेटे का खौफनाक कबूलनामा: डांट से बौखलाया, लोहे की रॉड से कर दी हत्या; बाद में पछताकर रोता रहा सपा में शामिल होते ही बीजेपी पर बरसे रोहित पांडेय, बोले— 2027 में प्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार