खबर की तहतक ✍️ नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया था। मामला नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-135 यमुना डूब क्षेत्र का है। यहां रहने वाले राकेश कुमार ट्रक चालक थे और परिवार के पालन-पोषण के लिए मेहनत करते थे। बेटे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने करीब एक साल पहले बैंक से लोन लेकर उसे मारुति स्विफ्ट डिजायर कार दिलाई थी, ताकि वह कार चलाकर कमाई कर सके। दो महीने पहले उन्होंने बेटे की शादी भी कर दी थी और रहने के लिए कमरा भी दिलवाया था। किश्त को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि कार की किस्त भरने में मदद के लिए राकेश कुमार ने 28 फरवरी की रात बेटे सत्येंद्र को घर बुलाया था। परिवार के अन्य सदस्य उस समय होली के कारण गांव गए हुए थे। बातचीत के दौरान जब पिता ने किश्त में सहयोग की बात कही तो बेटे ने इनकार कर दिया। इस पर पिता ने नाराज होकर उसे डांट दिया और थप्पड़ भी मार दिया। इसी बात से गुस्साए बेटे ने पास खड़े ट्रैक्टर से लोहे की रॉड उठाई और पिता के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद कार लेकर भागा हत्या करने के बाद आरोपी वहां से कार लेकर फरार हो गया। अगले दिन वह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा और शव से दूर बैठकर रोने लगा। उसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। सर्विलांस और लोकेशन की जांच में उसका घटनास्थल के आसपास होना सामने आया। पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और गुस्से में हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। अपराध के बाद हुआ पछतावा पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी सेक्टर-151 में कार में जाकर लेट गया था। वहां उसे अपने किए पर पछतावा हुआ और वह काफी देर तक अकेले में रोता रहा। रात भी उसी कार में बिताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अलीगंज पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल व जंजीर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार यूपीएससी में सफल मेधावी छात्रों को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं