खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद की अलीगंज थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल और जंजीर चोरी के मामले में नामित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन और जंजीर बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अलीगंज भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव (चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज) अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, विवेचना और वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल व जंजीर चोरी करने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति खेतापुर नहर के पास सड़क किनारे खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश पुत्र रामप्रताप, निवासी दहलवा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और सफेद धातु की एक जंजीर मय लॉकेट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना अलीगंज में दर्ज मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305A/317(2)/304(2) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ जनपद अम्बेडकरनगर तथा अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सरोज तथा कांस्टेबल तेज बहादुर राजभर की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मामलों में वांछित अभियुक्त रमेश उर्फ बिप्पी ठठेरा गिरफ्तार पिता के कातिल बेटे का खौफनाक कबूलनामा: डांट से बौखलाया, लोहे की रॉड से कर दी हत्या; बाद में पछताकर रोता रहा