खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद की जलालपुर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और नगदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 4 बजे जलालपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी कर रमेश उर्फ बिप्पी ठठेरा पुत्र राजू ठठेरा निवासी मोहल्ला गंजा, थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना जलालपुर में दर्ज मु0अ0सं0 76/26 धारा 305 BNS व बढ़ोतरी धारा 317(2) BNS तथा मु0अ0सं0 50/26 धारा 331(4), 305 BNS व बढ़ोतरी धारा 317(2) BNS के मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक भरा हुआ गैस सिलेंडर और एक पारदर्शी डिब्बे में रखे ₹1250 नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव, कांस्टेबल हरिकिशन तथा कांस्टेबल विधान सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सामाजिक स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व पर मंथन, लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का भागीदारी सम्मेलन संपन्न अलीगंज पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल व जंजीर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार