खबर की तहतक ✍️ संतकबीरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच संतकबीरनगर के पूर्व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सपा कार्यालय में गूंजे नारे सपा कार्यालय पहुंचते ही रोहित पांडेय और अखिलेश यादव के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेतृत्व ने रोहित पांडेय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आगामी चुनाव में जनता का समर्थन मिलने पर 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बीजेपी सरकार पर साधा निशाना सपा में शामिल होने के बाद रोहित पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और खासकर ब्राह्मण समाज वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है। रोहित पांडेय ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। पूर्वांचल में सपा को मिल सकती है मजबूती राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रोहित पांडेय के सपा में शामिल होने से संतकबीरनगर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में विभिन्न दलों के कई छोटे-बड़े नेता लगातार सपा का दामन थाम रहे हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपीएससी में सफल मेधावी छात्रों को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर