खबर की तहतक ✍️ आलापुर/अम्बेडकर नगर। सेना से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह जनपद पहुंचे हवलदार शिव शंकर यादव का आलापुर क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नरियाव बावली चौक पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया, जिसके बाद लंबा काफिला उनके पैतृक गांव सोन्हू बखरिया की ओर रवाना हुआ। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त सैनिक का माला पहनाकर स्वागत किया और देश सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बताया जाता है कि हवलदार शिव शंकर यादव ने भारतीय सेना में रहते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान, अलवर, नसीराबाद, जैसलमेर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तथा राष्ट्रीय राइफल्स, पंजाब समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं और जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के बाद जनपद में उनके प्रथम आगमन पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र के लोगों में सेना के जवानों के प्रति गहरा सम्मान और आस्था का भाव है। स्वागत से अभिभूत हवलदार शिव शंकर यादव ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षण है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके छोटे भाई रामशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान संदीप यादव, दुर्गा यादव, राहुल, नगर पंचायत जहांगीरगंज के पूर्व सभासद प्रत्याशी वार्ड नंबर-13 प्रदीप यादव, गयानु यादव, बिपिन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सपा जिला कार्यालय पर क़मर हयात अंसारी के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत गोवध निवारण अधिनियम के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 60 किलो गोमांस व चापड़ बरामद