खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व लोकसभा उम्मीदवार एवं नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्व चेयरमैन क़मर हयात अंसारी के प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने किया। इस दौरान पूर्व एसएलसी विशाल वर्मा तथा जिला महासचिव मुजीब सोनू की उपस्थिति में क़मर हयात अंसारी को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने क़मर हयात अंसारी के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को उठाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शौचालय न होने से परेशान 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार, फर्जी रिपोर्ट का आरोप सेवानिवृत्त हवलदार शिव शंकर यादव का आलापुर क्षेत्र में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मान