खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के विकासखंड भियांव अंतर्गत ग्राम सभा दुल्हुपुर कला, थाना कटका क्षेत्र की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुलब धारी शौचालय न होने की समस्या से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंची। बुजुर्ग महिला ने मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर यह दर्शा दिया गया है कि उनके घर में शौचालय का निर्माण हो चुका है, जबकि वास्तविकता में आज तक उनके पास किसी भी प्रकार का शौचालय उपलब्ध नहीं है। बुजुर्ग महिला गुलब धारी ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए उन्होंने पूर्व में कई बार आवेदन दिया था, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। आरोप है कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी ने बिना स्थलीय सत्यापन के ही रिपोर्ट लगा दी कि लाभार्थी के यहां शौचालय निर्मित है। इससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका और आज भी उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर बुजुर्ग महिला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराते हुए शौचालय बनवाने की मांग की है। वहीं जब इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उधर, एडियो पंचायत फिरदौस आलम ने बताया कि यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि संबंधित परिवार पात्र है और उसके पास शौचालय नहीं है, तो उसे शासन की योजना के तहत शौचालय का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन बुजुर्ग महिला की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराता है और उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भोजपुर की बेटी आकांक्षा सिंह ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक हासिल कर बनीं IRS अधिकारी सपा जिला कार्यालय पर क़मर हयात अंसारी के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत