वेब पोर्टल – “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर, 06 मार्च। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अलीगंज भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अलीगंज की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मखदूम सराय नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नहर के कच्चे रास्ते की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव कुमार पुत्र बनवारी, निवासी रामपुर मंगुराडीला थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना अलीगंज में मु0अ0सं0 34/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरबिन्द सरोज, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव तथा कांस्टेबल अंकित राज शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सुविधाओं की मोहताज नहीं होती सफलता: सौरभ वर्मा ने GMAT Focus में 625 स्कोर कर बढ़ाया जनपद का मान, IIM लखनऊ में मिला प्रवेश लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सीओ नगर ने किया ओ.आर., विवेचकों को दिए आवश्यक निर्देश