खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक Abhijeet R Shankar के निर्देशानुसार शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर Nitish Kumar द्वारा थाना बेवाना के विवेचकों का ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना बेवाना में लंबित चल रही विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विवेचक विवेचनाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। सीओ नगर ने कहा कि जिन प्रकरणों में विवेचना लंबित है, उनमें आवश्यक साक्ष्य संकलन कर जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी की जाए। साथ ही उन्होंने विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना बेवाना के समस्त विवेचक उपस्थित रहे। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई भोजपुर की बेटी आकांक्षा सिंह ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक हासिल कर बनीं IRS अधिकारी