खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। कहा जाता है कि “सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती” और इस कहावत को जनपद के होनहार युवक सौरभ वर्मा ने सच साबित कर दिखाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सौरभ वर्मा ने GMAT Focus Edition परीक्षा में 625 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद के ग्राम सभा शाहपुर फिरोजपुर, पुरवा मलिकपुर छितौनी निवासी सौरभ वर्मा, महेंद्र वर्मा के पुत्र हैं। सौरभ का चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान Indian Institute of Management Lucknow में हुआ है, जो किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। सौरभ की इस सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने सीमित पारिवारिक शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है। सौरभ की मां की शिक्षा इंटरमीडिएट तक और पिता की शिक्षा हाईस्कूल तक ही सीमित है, लेकिन बेटे ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के आगे संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बनती। सौरभ वर्मा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सौरभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि सौरभ की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सौरभ वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। — खबर की तहतक Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शराब के लिए पैसे मांगने पर पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई