खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के मोहिसिनपुर मंसूरपुर गांव निवासी हौसिला प्रसाद, जो रेलवे विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने डंडे से पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने से हौसिला प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उधर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। — खबर की तह तक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संपत्ति के लालच में बेटे ने मां की की हत्या, होली के दिन गला दबाकर उतारा मौत के घाट सुविधाओं की मोहताज नहीं होती सफलता: सौरभ वर्मा ने GMAT Focus में 625 स्कोर कर बढ़ाया जनपद का मान, IIM लखनऊ में मिला प्रवेश