खबर की तहतक ✍️ थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर दिनांक – 04.03.2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद सुलतानपुर की कोतवाली कादीपुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेशानुसार वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में दिनांक 04.03.2026 को थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर मोड़ पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह को समय लगभग 11:55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त प्रकरण थाना कादीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 017/2023 धारा 363/366/376 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित है। घटना का विवरण वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 11.01.2023 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कादीपुर में दिनांक 14.01.2023 को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.01.2023 को अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। प्रकरण में नामित अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम रसालपुर मौजा किशोरपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात (उम्र 23 वर्ष) की गिरफ्तारी शेष थी, जिसे आज दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम रसालपुर मौजा किशोरपुर थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात उम्र – 23 वर्ष पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार 3. हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र तिवारी जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation होली के दृष्टिगत जलालपुर में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा – #ASP(E) ने पुलिस बल के साथ भ्रमण कर शांति व्यवस्था का लिया जायज़ा तेज रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, 30 मिनट तक ओवरब्रिज की रेलिंग से लटकता रहा शव