खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर (जलालपुर), 04 मार्च 2026। होली पर्व के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद के जलालपुर कस्बा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। Abhijeet R. Shankar के निर्देशन में कस्बा जलालपुर में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए #ASP(E) श्री श्यामदेव ने शांति व सुरक्षा की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन होली उत्सव को बिना किसी अप्रिय घटना के मनाने को लेकर संवेदनशील है तथा सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों एवं पर्यटन स्थलों पर गश्त तेज की, ताकि लोग निर्भय और आनंद के साथ होली का त्योहार मना सकें। स्थानीय प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे संभावित तनाव या अव्यवस्था पर कड़ाई से नज़र रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष होली पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था उच्च स्तर पर है और किसी भी अनुचित गतिविधि के प्रति शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाई गई है। आमजन को अपील की गई है कि वे त्योहार को भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation Ambedkar Nagar: फव्वारा चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत कोतवाली कादीपुर पुलिस द्वारा धारा 376 बीएनएस व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार