Ambedkar Nagar: फव्वारा चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

खबर की तहतक ✍️

अकबरपुर, 04 मार्च 2026।

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत फव्वारा चौक पर बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP45AY 6254 एवं एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान धीरज पुत्र हजारी प्रसाद निवासी बर्तन मंडी, शहजादपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर तथा रविंद्र पुत्र जितेंद्र निवासी बड़ौत बाग, जनपद बागपत के रूप में हुई।

इलाज के दौरान हुई मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान धीरज मोदनवाल (उम्र लगभग 38 वर्ष) की मृत्यु हो गई, जबकि रविंद्र (उम्र लगभग 35 वर्ष) का उपचार जारी है।

पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने फव्वारा चौक पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button