खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर शंकर ने जनपदीय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। कार्यक्रममें उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। पुलिस परिवार के सदस्यों ने एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक होलिका दहन में सहभागिता निभाई और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान एसपी अभिजीत आर शंकर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने सभी से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में पारिवारिक एवं उत्सवी माहौल रहा, जहां पुलिस कर्मियों ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation Yogi Adityanath ने होलिका दहन में ली Ravi Kishan की चुटकी, बोले– “रवि किशन तो नाच-गा कर कमा लेंगे, कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा?” Mission Shakti फेज-5.0 के तहत अम्बेडकरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज गांव-गांव चौपाल, छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी