खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 03 मार्च 2026। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक Abhijeet R. Shankar के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा ग्राम, कस्बों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना बेवाना क्षेत्र में चौपाल थाना बेवाना अंतर्गत ग्राम अहलादे में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए। थाना जैतपुर की पहल थाना जैतपुर की टीम ने आयुष लाइब्रेरी, मठिया नेवादा में महिलाओं और बालिकाओं के बीच संवाद स्थापित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के साधनों से अवगत कराना रहा। थाना टाण्डा में योजनाओं पर विशेष फोकस थाना टाण्डा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर तथा महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। थाना राजेसुल्तानपुर में मिशन शक्ति टीम सक्रिय थाना राजेसुल्तानपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। उपस्थित लोगों को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। जनपद भर में व्यापक अभियान “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस विभाग से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हो सके। अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में पारंपरिक विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसपी अभिजीत आर शंकर ने दी होली की शुभकामनाएं पूर्व-निर्धारित मुहूर्त से पहले जला दी होलिका, स्थानीय प्रशासन ने संभाली स्थिति