खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने दिनांक 02 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अकबरपुर रोड स्थित वाजिदपुर हाथी पार्क के पास से वांछित अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी बभनपुरा थाना राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 46/26 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक राजीव सागर तथा हेड कांस्टेबल मुंशीलाल यादव शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा पर्स छिनैती की घटना का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में होलिका दहन को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ने संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण