थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा पर्स छिनैती की घटना का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में

खबर की तहतक ✍️

जनपद– अम्बेडकरनगर

थाना– कोतवाली अकबरपुर

दिनांक– 02.03.2026

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 152/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28.02.2026 को थाना कोतवाली अकबरपुर पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वह शाम के समय तमसा मार्ग पर अशोक स्मारक के पास पुलिया से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.03.2026 को थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर जौहरडीह से शहजादपुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध बाइक सवार दो किशोरों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने उक्त छिनैती की घटना को स्वीकार किया। तलाशी के दौरान:

प्रथम बाल अपचारी के पास से ₹4000 नकद

द्वितीय बाल अपचारी के पास से ₹6000 नकद

एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स

Realme कंपनी का हल्के हरे रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन

चश्मे का डिब्बा एवं चश्मा

दो चाबियां (छल्ले सहित)

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP45AY6064

बरामद किए गए।

पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि पर्स में रखे सोने के टप्स को अज्ञात राहगीर को ₹10,000 में बेच दिया गया था, जिसकी रकम आपस में बांट ली गई थी। बरामद नकदी उसी का हिस्सा है।

दोनों बाल अपचारियों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 152/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।

बरामदगी

₹10,000 नकद

01 अदद मोटरसाइकिल (UP45AY6064)

01 लेडीज पर्स, मोबाइल फोन, चश्मा व अन्य सामान

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय

2. म0उ0नि0 नेहा सिद्धार्थ

3. उ0नि0 इसहाक खान

4. हे0का0 संग्राम सिंह

5. हे0का0 रामू यादव

6. का0 सोनू

7. का0 कुनाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button