खबर की तहतक ✍️| वेब पोर्टल अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर फिरोजपुर में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों तथा एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर फिरोजपुर से जैनापुर मार्ग पर घेराबंदी कर थाना कोतवाली जलालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 69/26 से संबंधित तीन अभियुक्तों—रमेश कुमार, राम कुमार उर्फ इंदल लोना, लल्लू उर्फ लालू तथा एक बाल अपचारी—को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 352, 351(3), 115(2), 109 तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/5/25/27 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त राम कुमार उर्फ इंदल लोना तथा लल्लू उर्फ लालू के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में थाना कोतवाली जलालपुर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव सहित पुलिस व सर्विलांस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को बचाने में बस खाई में पलटी, एक की मौत, कई घायल थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा पर्स छिनैती की घटना का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में