खबर की तहतक ✍️ बस्ती / गोरखपुर मार्ग पर एनएच-28 स्थित कांटे चौकी के पास बूढ़ा कला चौराहे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अचानक संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। तत्पश्चात पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल खलीलाबाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड से वाहन चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। संबंधित प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि लापरवाही से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाई रंगोत्सव की होली, भाईचारे का दिया संदेश आपसी विवाद में फायरिंग प्रकरण का खुलासा, तीन अभियुक्त व एक बाल अपचारी हिरासत में