खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर। होली के पावन पर्व पर जलालपुर तहसील परिसर रंगों, संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा ढोल की थाप पर पारंपरिक फगुआ गीत गाते हुए उत्सव का आनंद लिया। पूरे परिसर में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन बार काउंसिल के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए होलिका दहन एवं होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संत प्रसाद पाण्डेय, सत्य प्रकाश मिश्रा, गिरिजेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, गिरधारी यादव तथा राम आसरे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। रंगों से सराबोर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ होली मनाते हुए सामाजिक एकजुटता और भाईचारे की मिसाल पेश की। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकर नगर में पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को बचाने में बस खाई में पलटी, एक की मौत, कई घायल