खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना हंसवर पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हंसवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/26 धारा 64(2)(m) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त आफताब आलम पुत्र मंजूर अहमद निवासी भूलेपुर थाना हंसवर, उम्र लगभग 22 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा बरही मोड़ आम के बाग के पास ग्राम बरही एदिलपुर क्षेत्र से समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 25/26 धारा 64(2)(m) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम एसओ अभिनेष कुमार उपनिरीक्षक रवि यादव उपनिरीक्षक संजय सिंह कांस्टेबल राजा यादव कांस्टेबल योगेश कुमार कांस्टेबल कुलदीप सिंह महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह पुलिस के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिलाओं एवं कमजोर वर्गों से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation होली पर्व को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश जलालपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाई रंगोत्सव की होली, भाईचारे का दिया संदेश