खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। आगामी होलिका दहन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को जनपद के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों की स्थिति, अग्नि सुरक्षा के प्रबंध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जनपद पुलिस द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सतर्कता अभियान से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सबसे बड़ी रिफाइनरी बंद, सबसे बड़ा गैस प्लांट ठप… ईरान ने सऊदी-कतर की ‘ताकत’ को किया तबाह