खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली टाण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 55/26 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता उर्फ पुत्तूलाल पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला हनुमानगढ़ी हयातगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने कमरे में रखा कनस्तर, जिसमें चढ़ावे के रुपये व कपड़े रखे थे, चोरी कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 27 फरवरी 2026 को तड़के लगभग 03:06 बजे रहमान की बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का कनस्तर, 1394 रुपये (सिक्कों सहित) तथा पीली धातु का आरती पात्र बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता उर्फ पुत्तूलाल पुत्र मिठाईलाल गुप्ता, निवासी मोहल्ला हनुमानगढ़ी हयातगंज, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र 29 वर्ष) पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 55/26 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली टाण्डा बरामदगी कनस्तर 1394 रुपये (सिक्कों सहित) आरती का पात्र (पीली धातु) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुनिमन रंजन हेड कांस्टेबल अनवर अली हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। (खबर की तहतक – सत्य के साथ) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संत गाडगे जयंती कार्यक्रम में जन समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले रामफेर कन्नौजिया होली पर्व को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश