खबर की तहतक ✍️ लखनऊ। संत गाडगे जयंती के अवसर पर विशेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, अम्बेडकरनगर के रामफेर कनौजिया ने प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान रामफेर कनौजिया ने विशेष रूप से धोबी समाज से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि कपड़ा धुलाई के कार्य में लगे लोगों को कमर्शियल बिजली कनेक्शन के कारण अधिक बिल का सामना करना पड़ता है। इस पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने समस्या के समाधान हेतु संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए धोबी समाज को कमर्शियल कनेक्शन के स्थान पर लाइट (घरेलू श्रेणी) के अनुसार बिजली बिल देने के विषय में सकारात्मक पहल करने की बात कही। इसके अतिरिक्त धोबी समाज को कपड़ा धोने के लिए तालाब का पट्टा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई, जिस पर मंत्री ने नियमानुसार कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। बताया गया कि मंत्री के आश्वासन के बाद धोबी समाज के लोगों में संतोष और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक व जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। (खबर की तहतक – सत्य के साथ) Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वांछित अभियुक्त अमन खान गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद चढ़ावे का सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद