खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अभिजीत आर शंकर, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार तथा जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन खान पुत्र आफताब अहमद निवासी मसेना मिर्जापुर थाना आलापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पक्का पुल के पास से समय करीब 22:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से मोटरसाइकिल HF डीलक्स (वाहन संख्या UP45AM5707) बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली जलालपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन खान पुत्र आफताब अहमद, निवासी मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 21 वर्ष) पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 20/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर बरामदगी मोटरसाइकिल HF डीलक्स (UP45AM5707) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक जैद अहमद हेड कांस्टेबल विवेक यादव कांस्टेबल राजेश यादव कांस्टेबल विधान सिंह पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। (खबर की तहतक – सत्य के साथ) Post Views: 109 Post navigation नमामि गंगे परियोजना के तहत तमसा नदी का स्थलीय निरीक्षण, प्रदूषण पर जताई चिंता