खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली टाण्डा की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं एंटी रोमियो चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलीबाग क्षेत्र में दो छोटे बालक रोते हुए मिले। पुलिस टीम ने तत्काल बच्चों को संरक्षण में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना नाम सुमित उर्फ कारू (उम्र लगभग 09 वर्ष) एवं कार्तिक उर्फ भोपलू (उम्र लगभग 06 वर्ष) निवासी ग्राम कोडरा, थाना कोतवाली टाण्डा बताया। बालकों को सुरक्षित थाना लाकर स्थानीय व्यक्ति दीपक कन्नौजिया की सहायता से उनके परिजनों से संपर्क किया गया। जांच में पता चला कि बच्चों की माता नेपाल जाने के दौरान उन्हें उनकी मौसी के घर के पास छोड़ गई थीं, लेकिन दोनों बच्चे रास्ता भटककर अलीबाग क्षेत्र में पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा दूरभाष के माध्यम से बच्चों की माता से पुष्टि करने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर दोनों बालकों को उनकी मौसी काजल एवं नानी चिन्ता देवी के सुपुर्द कर दिया गया। बरामदगी करने वाली टीम महिला उपनिरीक्षक वन्दना मौर्या महिला उपनिरीक्षक रीना यादव महिला कांस्टेबल आरती पाण्डेय पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है। (खबर की तहतक – सत्य के साथ) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation क्षेत्रीय सड़कों के निर्माण व मरम्मत को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन नमामि गंगे परियोजना के तहत तमसा नदी का स्थलीय निरीक्षण, प्रदूषण पर जताई चिंता