खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। ब्लॉक भियांव जलालपुर में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के नेता दीपक त्रिपाठी एवं जलालपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा जी ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के दौरान सड़कें जर्जर होकर दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र मरम्मत व चौड़ीकरण कराए जाने की आवश्यकता बताई गई है। दीपक त्रिपाठी ने अपने पत्र में अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराया जाए। ज्ञापन में जिन प्रमुख मार्गों का उल्लेख किया गया है, उनमें अचलनगर से सिंहपुर रण्माडौली मार्ग नेवादा बाजार से परकौली होते हुए रैदा पुल मार्ग (चौड़ीकरण) पैकौली बाईपास से डीहबाबा मार्ग नेवादा चौक से नेवादा गांव मार्ग मठिया से गारोपुर मार्ग करमुलहा से अंगराघाट जीवली-रामगढ़ पुल निर्माण व सड़क निर्माण ज्ञापन में कहा गया कि इन मार्गों की स्थिति खराब होने से क्षेत्रीय लोगों, छात्रों और व्यापारियों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को संबंधित विभाग को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया है। (खबर की तहतक ✍️– सत्य के साथ) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या, लूट की आशंका; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत दो गुमशुदा बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा