खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेवाना प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त मुन्ना पुत्र प्रियदर्शी निवासी ग्राम खन्जहाँपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 7847/23, मु0अ0सं0 163/22 धारा 452, 323, 504, 506 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना पुत्र प्रियदर्शी, निवासी ग्राम खन्जहाँपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 30 वर्ष) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामबली सिंह यादव महिला उपनिरीक्षक सुधा यादव कांस्टेबल अरविन्द मौर्य महिला कांस्टेबल कविता यादव थाना बेवाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या, लूट की आशंका; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य