खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर जनपद अम्बेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी कुड़ी गांव में सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक ही गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे बरामदपुर कुड़ी निवासी एम कुमार पुत्र निनकऊ, सत्येंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम तथा मुकेश पुत्र मिठाई (उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष) दो मोटरसाइकिलों से सुल्तानपुर-अकबरपुर हाईवे पर सुखारीगंज चौराहा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आनंदनगर चौराहा से पहले साईं ढाबा के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एम कुमार को बेहतर उपचार के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष महेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी। एक ही गांव के तीन युवकों की असमय मौत से बरामदपुर जरियारी कुड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, बेवाना पुलिस की कार्रवाई