खबर की तहतक ✍️ बक्सर जनपद बक्सर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब जयमाल की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन को गोली मार दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुशियों का माहौल दहशत में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया से बारात आने के बाद विवाह कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर वरमाला की रस्म पूरी कर चुके थे, तभी कथित रूप से दुल्हन का एकतरफा प्रेमी मौके पर पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और मौजूद लोगों ने घायल दुल्हन को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में कक्षा 9-10 के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ी, आय सीमा में भी हुआ इजाफा तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम