कोहरा और शीतलहर पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, प्रदेशभर में अलर्ट मोड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोहरे और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-जीवन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शीतलहर से प्रभावित निराश्रितों, बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों की व्यवस्था, कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति शीतलहर की चपेट में न आए। यातायात सुरक्षा पर विशेष जोर कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे और स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। खराब विजिबिलिटी की स्थिति में यातायात प्रबंधन सुदृढ़ रखने, क्रेन और एंबुलेंस 24×7 तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कानून व्यवस्था और सख्ती मुख्यमंत्री ने ओवरस्पीडिंग और ओवरटेकिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें। राहत और सुरक्षा उपायों में किसी भी प्रकार की ढिलाई सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश सरकार के इन निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है और शीतलहर व कोहरे से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव का भव्य एवं आध्यात्मिक स्वागत अम्बेडकरनगर में ओवरलोडिंग का कहर: गन्ना टाला से टकराई डीसीएम, तीन की मौत, छह गंभीर घायल