जलालपुर, अम्बेडकर नगर | खबर की तहतक वेब पोर्टल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित होने के बाद चार बार के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव का जनपद अम्बेडकर नगर में प्रथम आगमन ऐतिहासिक और भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। जलालपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अपने आगमन के क्रम में राम प्रकाश यादव ने सर्वप्रथम श्री शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संयोजक विकास निषाद, व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता तथा नगर महामंत्री आनंद मिश्र सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके साथ विधिवत पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

पूजन उपरांत मंदिर परिसर में एकत्रित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों एवं समर्थकों ने राम प्रकाश यादव का माल्यार्पण, पुष्पवर्षा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

राम प्रकाश यादव का राजनीतिक सफर जनसंघ काल से एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ। अपनी निष्ठा, परिश्रम और जनसंपर्क के बल पर उन्होंने संगठन में मजबूत पहचान बनाई। वे लगातार चार बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर पर पार्टी की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें एक जमीनी जननेता के रूप में स्थापित किया है। एक कार्यकर्ता से राष्ट्रीय परिषद सदस्य तक की उनकी यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, मीसम रज़ा, विवेक पांडे, मुन्ना सिंह, सुरेश गुप्त, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी, राजाराम मौर्या, बबलू त्रिपाठी, शिवम आर्या, राकेश गुप्ता, रामलाल निषाद, सोनू गौड, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, सुशील अग्रवाल, विकास जायसवाल, रनजय सिंह, अतुल जायसवाल, सिद्धू निषाद, त्रिभुवन प्रसाद, सतनाम सिंह, रामनाथ मिश्र, सोनू शर्मा, आनंद सिंह सहित जनपद के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं समस्त बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबर की तहतक वेब पोर्टल

— जनभावनाओं से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय खबर

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button