वाराणसी | खबर की तहतक वेब पोर्टल भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय के पूर्व प्रभारी जय प्रकाश सिंह के आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रोहनिया, वाराणसी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जय प्रकाश सिंह पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित, कर्मठ एवं संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण नेता थे। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राज यादव सहित उदय सिंह, मिलन मौर्य, राजू प्रजापति, मुकेश राय, प्रवीण कुमार, अजय विश्वकर्मा, सी. पी. जैन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। खबर की तहतक वेब पोर्टल — जनसेवा और संगठन की सच्ची आवाज Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation थाना जैतपुर पुलिस व आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 41 अभियोगों में जब्त 495 लीटर शराब नष्ट जलालपुर में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव का भव्य एवं आध्यात्मिक स्वागत