जैतपुर अम्बेडकरनगर यूपी। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 41 आबकारी अभियोगों से संबंधित कुल 495 लीटर कच्ची व देशी शराब को विधि संगत प्रक्रिया अपनाते हुए विडियोग्राफी के साथ नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। गठित टीम द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। न्यायालय के आदेश पर की गई नियमानुसार कार्रवाई थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज 41 आबकारी अभियोगों में जब्त की गई कच्ची एवं देशी शराब को क्षेत्राधिकारी जलालपुर, आबकारी निरीक्षक अम्बेडकरनगर एवं थानाध्यक्ष जैतपुर की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर अभिलेखीय साक्ष्य सुरक्षित किया गया। नष्ट किए गए माल का विवरण 41 आबकारी अभियोगों से संबंधित कुल 495 लीटर कच्ची/देशी शराब गठित टीम रही मौजूद इस कार्रवाई के दौरान— श्री अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलालपुर, अम्बेडकरनगर श्री मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक, अम्बेडकरनगर श्री थीरेन्द्र कुमार आजाद, थानाध्यक्ष जैतपुर, अम्बेडकरनगर सहित संबंधित पुलिस एवं आबकारी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे। खबर के तह तक बेवफा पोर्टल जहां सच्चाई के साथ होती है बेबाक रिपोर्टिंग Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation साइबर क्राइम थाना की त्वरित कार्रवाई, 7.88 लाख रुपये की साइबर ठगी राशि पीड़ित को वापस भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय के पूर्व प्रभारी जय प्रकाश सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, रोहनिया कार्यालय में शोक सभा आयोजित