खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर | थाना बेवाना | दिनांक 22 फरवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना बेवाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2025 धारा 137(2)/87/65 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रुद्रशेन उर्फ गगन पुत्र रवि प्रकाश, निवासी ग्राम मुडिला खालिशपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, को दिनांक 22.02.2026 को यादव होटल के आगे पुलिया से लगभग 100 मीटर दूरी पर ग्राम शिवरानाली (अकबरपुर–दोस्तपुर मार्ग) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 147/2025 धारा 137(2)/87/65 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना बेवाना) उपनिरीक्षक रामबली सिंह यादव महिला उपनिरीक्षक सुधा यादव कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव महिला कांस्टेबल कविता यादव पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Post Views: 273 Post navigation दहेज प्रतिषेध व बीएनएस मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई अम्बेडकरनगर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में पैदल गश्त तेज