खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर | थाना अलीगंज | दिनांक 22 फरवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बीएनएस से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त दर्शन गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवासी कस्बा उत्तरी थाना अलीगंज, को दिनांक 21.02.2026 को कस्बा उत्तरी क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 26/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव कांस्टेबल अमित मौर्य कांस्टेबल अनुज चौहान यह कार्रवाई थाना अलीगंज पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रोहनिया विधानसभा के कंचनपुर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बेवाना पुलिस ने किया गिरफ्तार