खबर की तहतक ✍️ रोहनिया विधानसभा क्षेत्र / वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य विधान परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देश के विकास, समाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, गोबिंद दास गुप्ता, बिहारी पटेल, गौरव पटेल, अनिल पांडेय, फिरोज खान, रमेश विश्वकर्मा, सुधीर प्रजापति, राजू, अजय विश्वकर्मा, छोटू सोनकर सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रमके दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वारंटी अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा: कोतवाली टाण्डा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दहेज प्रतिषेध व बीएनएस मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई