खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर / टाण्डा | दिनांक 22 फरवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीत कुमार चौधरी एवं हेड कांस्टेबल फूलचन्द्र की टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पहले अभियुक्त रंगीलाल पुत्र विदुर, निवासी ग्राम मोहरिया पुन्थर थाना कोतवाली टाण्डा, को वाद संख्या 1932/12, मु0अ0सं0 109/06 धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत दिनांक 22.02.2026 को प्रातः 08:40 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त जनार्दन यादव पुत्र सुभाष यादव, निवासी ग्राम पैकोलिया थाना कोतवाली टाण्डा, को वाद संख्या 44/23, मु0अ0सं0 12/2020 धारा 138(1)(b) विद्युत अधिनियम के अंतर्गत प्रातः 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय अम्बेडकरनगर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अजीत कुमार चौधरी, थाना कोतवाली टाण्डा हेड कांस्टेबल फूलचन्द्र, थाना कोतवाली टाण्डा यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation किसानों की जमीन पर जबरन निर्माण का मामला: हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पुराने आदेश के पालन पर जवाब तलब रोहनिया विधानसभा के कंचनपुर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’